भारत

एक करोड़ का अफीम जब्त, सरगना फरार

jantaserishta.com
18 Sept 2023 1:38 PM IST
एक करोड़ का अफीम जब्त, सरगना फरार
x
एसपी ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रांची: झारखंड के गुमला जिले की पुलिस ने सिसई थाना क्षेत्र से करीब एक करोड़ रुपए मूल्य का अफीम जब्त किया है। अफीम कारोबार का सरगना बीरेंद्र साहु फरार हो गया। एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बताया गया कि एसपी को सूचना मिली थी कि सिसई का रेड़वा निवासी बीरेंद्र साहु अपनी कार में भारी मात्रा में अफीम लेकर घर पहुंचने वाला है। इसपर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने रेड़वा पहुंचकर बीरेन्द्र साहु के घर की घेराबंदी की और उसके आने का इंतजार करने लगी।
जैसे ही वह अपनी कार से घर की चारदीवारी के अंदर घुसा, पुलिस भी पीछे से पहुंच गई। पुलिस को देखकर बीरेंद्र कार से उतर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला। पुलिस ने कार से 1.130 ग्राम और उसके बाद उसके घर की तलाशी के दौरान 8.954 किलोग्राम अफीम जब्त किया। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि 10.84 किलोग्राम अफीम का बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ है। इस मामले में सिसई थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story