भारत

भाजपा में नैनीताल और यूएसनगर सीट के लिए हुई रायशुमारी

Admindelhi1
27 Feb 2024 9:27 AM GMT
भाजपा में नैनीताल और यूएसनगर सीट के लिए हुई रायशुमारी
x
रायशुमारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश नेतृत्व की ओर से रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी

नैनीताल: नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर प्रत्याशियों की खोजबीन के लिए भाजपा में रायशुमारी शुरू हो गई है। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी और विधायक विनोद कंडारी ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों समेत पूर्व दायित्वधारियों और मोर्चे के पदाधिकारियों की हल्द्वानी में करीब दो घंटे तक व्यक्तिगत राय जानी। रायशुमारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश नेतृत्व की ओर से रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी। कुमाऊं संभाग कार्यालय में बीते शनिवार को नैनीताल जिले की सभी विधानसभाओं के पदाधिकारी, पूर्व दायित्वधारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी पहुंचे। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी और विधायक कंडारी ने एक-एक कर सभी से लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी को लेकर उनकी राय ली। कहा कि भाजपा में सबसे छोटे स्तर के कार्यकर्ता से भी राय ली जाती है ताकि चुनाव में मजबूत दावेदारी की जा सके।

बताया कि सभी पदाधिकारियों और दायित्वधारियों की राय की रिपोर्ट सबसे पहले प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाई जाएगी। जहां से सभी संसदीय क्षेत्रों की रिपोर्ट एक साथ केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी। इस दौरान सभी ने रायशुमारी के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रहने वाले लोगों के नाम गिनाए। यहां प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, दायित्वधारी दिनेश आर्या, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी चंदन बिष्ट आदि।

पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 110वें संस्करण को देवलचौड़ स्थित केशवकुंज के शक्तिकेंद्र बूथ संख्या-91 में लाइव सुना गया। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कह, देश में नारी शक्ति अब हर क्षेत्र में आगे है। ऐसा पीएम मोदी के प्रयासों और दूरदर्शी सोच से संभव है। यहां जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति दीपक मेहरा, जिला सह प्रभारी विवेक सक्सेना, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, हेमंत बिष्ट, विष्णु सक्सेना रहे।

Next Story