भारत
बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने का ऑपरेशन जारी, सीएम की भी नजर
jantaserishta.com
7 Dec 2022 12:47 PM IST

x
आठ वर्षीय तन्मय को बचाने का अभियान जारी है।
बैतूल/भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मंगलवार की शाम को बोरवेल के गडढ़े में गिरे आठ वर्षीय तन्मय को बचाने का अभियान जारी है। इस अभियान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी नजर है। ज्ञात हो कि जिले के आठनेर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम मांडवी में एक सप्ताह पूर्व सुनील दियावार ने बोरवेल के लिए गडढा कराया था, जिसमें मंगलवार शाम पांच बजे उनका बेटा तन्मय (8) गिर गया। तन्मय को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सहित एसडीईआरएफ की टीम राहत व बचाव कार्य में लगी हुई है।
म्ंगलवार की शाम को बच्चे के बोरवेल के गडढे में गिरने के बाद से राहत और बचाव कार्य जारी है। लगभग 20 घंटे से ज्यादा का वक्त गुजर गया है, मगर अब तक बच्चे के करीब पहुंचने में सफलता नहीं मिली हैं। वहीं बच्चे की हरकत पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगा है और ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।
राज्य के मुख्यमंत्री चौहान भी इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री ने सीएमओ सहित स्थानीय प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के दिए निर्देश देते हुए बताया है कि रेस्क्यू टीम बच्चे को सुरक्षित बचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री के अनुसार सुबह तक लगभग 30 से 35 फुट तक खुदाई हुई, एसडीईआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद, तन्मय को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है, पूरी रात मौके पर जिला कलेक्टर, एसपी रहे मौजूद।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





