भारत

ऑपरेशन सिंदूर: भारत-पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात...अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द

jantaserishta.com
7 May 2025 10:53 AM IST
ऑपरेशन सिंदूर: भारत-पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात...अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द
x
गृह मंत्री अमित शाह ने अर्धसैनिक बलों के प्रमुखों को छुट्टी पर गए अपने कर्मियों को वापस बुलाने का आदेश दिया.
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की सटीक और जबरदस्त स्ट्राइक के बाद भारत-पाक सीमा पर तनाव और बढ़ गया है। इसी बीच गृह मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं।
गृह मंत्रालय ने आदेश दिया है कि BSF, CRPF, ITBP, SSB और CISF जैसे सभी प्रमुख अर्धसैनिक बलों के जवान पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर मौजूद रहें। सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त तैनाती की जा रही है और इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर हाई अलर्ट जारी किया गया है।
भारत के ऐक्शन से पाकिस्तान में बौखलाहट है और वह जवाबी हमले की गीदड़भभकी दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह निर्णय किसी भी जवाबी कार्रवाई या आतंकी साजिश को रोकने के लिए लिया गया है। विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान बॉर्डर पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जा रही है।
रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेट्रो और संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई। केंद्रीय एजेंसियों और राज्यों की पुलिस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। हर मूवमेंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सैनिकों ने आधी रात डेढ़ बजे राफेल और क्रूज मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इस कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के ट्रेनिंग कैंप तबाह हुए और 90 से ज़्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null