भारत

ऑपरेशन सिंदूर: सीमा पर तनाव...ब्लास्ट से लाहौर-कराची में हड़कंप...आसमान में ही तबाह पाकिस्तान की ओर से आईं मिसाइलें

jantaserishta.com
8 May 2025 1:05 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर: सीमा पर तनाव...ब्लास्ट से लाहौर-कराची में हड़कंप...आसमान में ही तबाह पाकिस्तान की ओर से आईं मिसाइलें
x
पाकिस्तान के लाहौर के बाद अब कराची में ब्लास्ट की खबरें हैं.
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बने हालात को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक समाप्त हो गई है। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सरकार के साथ हैं। खरगे ने कहा कि कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनके बारे में हमें गोपनीयता का हवाला देकर जानकारी नहीं दी गई। राहुल गांधी ने कहा कि हमने सरकार को पूरा समर्थन दिया है। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे। इनके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे। इनके अलावा कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी बैठक में शामिल हुए।
ऑपरेशन सिंदूर
ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन गुरुवार को पुंछ में सेना का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सेना को पुंछ के सूरनकोट आतंकवादियों के छिपे होने की इन्फर्मेशन मिली है। एयरस्ट्राइक के बाद लगातार दूसरे दिन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजित डोभाल के बीच मीटिंग हुई। यह मीटिंग 50 मिनट चली। डोभाल ने बुधवार सुबह भी पीएम मोदी को ऑपरेशन की जानकारी दी थी।
पंजाब के फिरोजपुर में BSF ने बॉर्डर पार कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। उधर, LoC पर पाकिस्तानी सेना लगातार फायरिंग कर रही है। PAK जवानों ने गुरुवार को भी फायरिंग की। LoC पर बुधवार को हुई फायरिंग में सेना के जवान समेत 14 लोगों की जान गई है।
उधर, पंजाब के अमृतसर में बुधवार रात 6 धमाके सुने गए। यह सोनिक बूम था। यह तब सुनाई देता है, जब फाइटर जेट्स ध्वनि की रफ्तार 1225 किमी प्रति घंटे से तेज उड़ता है।
अगले दिन गुरुवार को अमृतसर के 3 गांवों में कई रॉकेट के टुकड़े मिले। पुलिस ने सेना को ये रॉकेट सौंप दिए हैं। एक्सपर्ट ने संभावना जताई है कि पाकिस्तान की तरफ से ये रॉकेट्स फायर किए गए और इंडियन डिफेंस सिस्टम ने इन्हें मार गिराया।
भारत ने 6 मई की रात 1:05 बजे पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की थी। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। PM मोदी ने कहा था कि पूरा देश हमारी ओर देख रहा था। यह तो होना ही था।
रक्सौल बॉर्डर पर चीन के नागरिक गिरफ्तार, इंडिया-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट
ऑपरेशन सिंदूर के बाद इंडिया-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट है। सुरक्षा बल कड़ी निगरानी कर रहे हैं। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में रक्सौल बॉर्डर पर चीन के 4 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये अवैध तरीके भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इनके पास वीजा नहीं थे। सशस्त्र सीमा बल ने इन्हें गिरफ्तार किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null