भारत

ऑपरेशन सिंदूर, कुछ ऐसा मिला, जिससे हड़कंप मच गया...

jantaserishta.com
22 Sept 2025 3:11 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर, कुछ ऐसा मिला, जिससे हड़कंप मच गया...
x
फोटो: सोशल मीडिया
देखें वीडियो.
श्रीनगर: श्रीनगर की मशहूर डल झील में रविवार को एक सफाई अभियान के दौरान पाकिस्तान द्वारा दागे गए फतह-1 रॉकेट मिला. यह रॉकेट इस साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान झील में गिरा था. रक्षा सूत्रों के अनुसार यह हमला श्रीनगर के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए था, लेकिन चूक गया. बरामद राकेट के खोल को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है.
ऑपरेशन सिंदूर भारत की सेना का एक बड़ा जवाबी कदम था. इस साल अप्रैल में पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर कायराना हमला हुआ. इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ सटीक कार्रवाई की. यह ऑपरेशन सीमित लेकिन मजबूत था.
सेना ने पाकिस्तानी ठिकानों को नुकसान पहुंचाया, लेकिन युद्ध बढ़ाने की कोशिश नहीं की. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कहा था कि भारत ने कर्म देखकर मारा यानी गलत काम करने वालों को सजा दी, लेकिन संयम बरता.
इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान ने जवाबी हमला किया. 10 मई 2025 को फतह-1 रॉकेट दागा गया. यह पाकिस्तान की बैलिस्टिक मिसाइल है, जो 70-100 किमी दूर तक मार कर सकती है. लेकिन यह श्रीनगर के सैन्य केंद्र को निशाना बनाने में नाकाम रही.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story