भारत

ऑपरेशन सिंदूर: सरहद पर बदल रहे हालात, भारत की ताबड़तोड़ कार्रवाई से पाकिस्तान में भारी दहशत

jantaserishta.com
8 May 2025 5:27 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर: सरहद पर बदल रहे हालात, भारत की ताबड़तोड़ कार्रवाई से पाकिस्तान में भारी दहशत
x
पाकिस्तानी तो अपने संसद में रो दिए.

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत का ऑपरेशन सिंदूर जारी है. भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है. भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने एलओसी पर फायरिंग रोक दी.

पाकिस्तान में भारी दहशत
भारत की ताबड़तोड़ कार्रवाई से पाकिस्तान में भारी दहशत का माहौल है. पड़ोसी देश में लगातार सायरन की आवाजें सुनाई दे रही है. ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया है. अब गुरुवार को खबर है कि लाहौर में ताबड़तोड़ धमाके हुए हैं.
चीन ने पाकिस्तान की मदद से किया इनकार
चीन ने तनाव के बीच पाकिस्तान की मदद से इनकार किया है. चीन के विदेश मंत्रालय से जब पूछा गया कि क्या भारत-पाकिस्तान संघर्ष में चीनी जेट शामिल थे तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान बीजिंग में नियमित मीडिया ब्रीफिंग में यह जानकारी दी.
ऑपरेशन सिंदूर
भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था. इसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को निशान बनाकर हमले करने की कोशिश की, जिसके जवाब में भारतीय वायुसेना के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने हर हमले को नाकाम कर दिया है. भारत की जवाबी कार्रवाई में रावलपिंडी, लाहौर और कराची जैसे प्रमुख शहरों को भारी नुकसान हुआ है.
कराची में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि सुबह 10 बजे के करीब कोई ड्रोन आया और सीधे छत से टकराया. इसके बाद पूरी छत टूट गई और गड्ढा हो गया. स्थानीय के मुताबिक इसके बाद कराची में ब्लैकआउट कर दिया गया क्योंकि बिजली के तारों को भी भारी नुकसान हुआ है. इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरा मच गई. कराची से जो तस्वीरें सामने आईं हैं उनमें देखा जा सकता है कि एक घर की छत पूरी तरह से बर्बाद हो गई और घर के अंदर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है.
इसी तरह की तस्वीरें लाहौर से भी आई हैं जहां एक के बाद एक कई एंबुलेंस सड़क पर जाती दिख रही हैं. इसके अलावा पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी देखा जा सकता है. लाहौर में इमरजेंसी सायरन की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं. शहर की कई इमारतों को ड्रोन हमले से भारी नुकसान पहुंचा है. लाहौर में भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद हर तरफ भगदड़ जैसा माहौल देखा जा सकता है.
भारत की जवाबी कार्रवाई में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम को भी नुकसान पहुंचा है. यहां रात को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का मैच खेला जाना था, जिसमें पेशावर और कराची की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं. रावलप‍िंडी में होने वाले PSL के बाकी मैच कराची में शिफ्ट कर दिए गए हैं. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की एक इमरजेंसी बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया है.
पाकिस्तान के गुजरांवाला ने भी भयानक तस्वीरें सामने आई हैं. यहां तड़के एक के बाद एक धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं. इसके बाद सड़कों पर चलने वाले वाहन अचानक तेजी से दौड़ने नजर आए हैं. इन हमलों के बाद भी पाकिस्तान के होश ठिकाने नहीं आए हैं. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ड्रोन अटैक के बाद इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. साथ ही पाकिस्तानी संसद में भी हमले से घबराकर सांसद रोते हुए दिखाई दे रहे हैं.
पाकिस्तान ने भारत के अवंतिपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलौदी, उत्तर लाई और भुज में हमले की कोशिश की थी. इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इन हवाई हमलों को नाकाम करने के लिए बुधवार रात को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर दिया था.
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. यह पूरी तरह नपी-तुली और सावधानी पूर्ण सैन्य कार्रवाई थी. लेकिन पाकिस्तान ने इसका बदला लेने के लिए 15 भारतीय शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान को प्रमुख शहरों को ड्रोन से निशाना बनाकार उनका पूरा एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया है.
भारत ने बयान में कहा कि पाकिस्तान लगातार LoC पर भी फायरिंग करके निर्दोष लोगों की जान ले रहा है. पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन और फायरिंग में महिलाओं-बच्चों समेत 16 बेकसूरों की जान गई है. इसके बाद भारत ने उकसावे की इस कार्रवाई का पाकिस्तान को उसी स्केल पर जवाब दिया है. आगे भी पाकिस्तान की किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.
भारत ने बांध के गेट खोले...नीचे देखिये वीडियो
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null