भारत

ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तानी मीडिया ने बड़ा दावा कर दिया

jantaserishta.com
20 May 2025 9:00 AM IST
ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तानी मीडिया ने बड़ा दावा कर दिया
x
नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई से सीजफायर जारी है. इस बीच पाकिस्तानी मीडिया ने सीजफायर को लेकर बड़ा दावा किया है. जियो टीवी ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि भारत और पाकिस्तान की सेनाएं 30 मई तक शांतिकाल की स्थिति में लौटने को तैयार हो गई हैं. सूत्रों का कहना है कि दोनों देशों की मिलिट्री चरणबद्ध तरीक से पीछे हटने के लिए कॉर्डिनेट कर रही हैं.
पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 30 मई 2025 तक अपनी सेनाओं को नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ शांतिकाल की स्थिति में वापस लाने के लिए समझौता हुआ है.
सूत्रों ने मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर जियो टीवी को बताया कि दोनों देशों की सेना विशेष रूप से DGMO चरणबद्ध तरीके से सेनाओं को मोर्चे से हटाने के लिए समन्वय कर रहे हैं. बता दें कि अभी तक ना तो पाकिस्तान और ना ही भारत की सरकारों ने आधिकारिक तौर पर इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story