भारत

ऑपरेशन सिंदूर: PAK को हुआ भारी नुकसान, बड़ा खुलासा हुआ

jantaserishta.com
28 May 2025 3:35 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर: PAK को हुआ भारी नुकसान, बड़ा खुलासा हुआ
x
तड़प उठा पाकिस्तान.
नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर शुरू किए गए भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक की कमर तोड़कर रखी दी. बहावलपुर से लेकर मुरिदके तक आतंकियों के अड्डों को तबाह किया गया. लेकिन इससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया. दोनों देशों के बीच अचानक सीजफायर के ऐलान से कई सवाल भी खड़े हुए. लेकिन अब सीजफायर को लेकर नया खुलासा हुआ है.
विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि भारत के साथ इस सीजफायर के लिए पाकिस्तान ने एक बार नहीं बल्कि दो बार संपर्क किया था. पाकिस्तान ने पहली बार 7 मई की शाम को भारत से सीजफायर के लिए संपर्क किया था. पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) की ओर से औपचारिक संदेश सहित भारत से संपर्क साधा गया था. सात मई की सैन्य कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था.
इसके बाद 10 मई को शाम 3.35 मिनट पर DGMO स्तर की वार्ता हुई, जिस दौरान दोनों तरफ से सीजफायर पर सहमति बनी. यह सहमति दोनों देशों के सैन्य संचार माध्यमों के जरिए हुई, जिसका उद्देश्य तनाव को कम करना था.
इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्त रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा था कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय समकक्ष से वार्ता का अनुरोध किया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने सीजफायर का प्रस्ताव रखा.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर अब 160 हो गया है. बहावलपुर हमले में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जिनमें ज्यादातर आतंकी मसूद अजहर के रिश्तेदार हैं. वहीं, भारत की इस सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान सेना के लगभग 40 सैनिकों की मौत हुई है लेकिन पाकिस्तानी सेना ने सिर्फ 11 की ही पुष्टि की है.
10 मई को पाकिस्तान पर भारत की इस जवाबी कार्रवाई में लाहौर एयरपोर्ट पर दो लोगों की मौत हुई. सरगोधा में दो, रावलपिंडी में चार की मौत हुई. रहिमयार खान पर पांच लोग घायल हुए. सियालकोट में 11 सैनिकों की मौत हुई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story