भारत

ऑपरेशन सिंदूर: 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए...पाकिस्तान ने दागी 'मिसाइल', भारत ने हवा में ही हमले को किया नाकाम

jantaserishta.com
8 May 2025 1:46 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर: 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए...पाकिस्तान ने दागी मिसाइल, भारत ने हवा में ही हमले को किया नाकाम
x
हाईअलर्ट.
Operation Sindoor: केंद्र द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि अभी ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस एयरस्ट्राइक में कम से कम 100 आतंकी मारे गए हैं। सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस बात की पुष्टि की है। बुधवार रात भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान और पीओके में कम से कम 9 आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूत हो गए थे। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आतंकियों के कम से कम 12 ऐसे ही ठिकाने अभी बचे हुए हैं।
सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, संकट के समय में हम सरकार के साथ हैं। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान हमला करेगा तो भारत जवाबी हमला करेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन की ज्यादा तकनीकी जानकारी नहीं दी जा सकती है। सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि राजनीतिक नेताओं ने सशस्त्र बलों को उनकी कार्रवाई के लिए बधाई दी ।
सीमावर्ती इलाकों से लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर भेजा जा रहा
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है और उसकी सेना द्वारा सीमावर्ती इलाकों में उकसावे वाली कार्रवाई के तहत भारी गोलीबारी की जा रही है। बुधवार को पाकिस्तानी गोलीबारी में पुंछ में 13 निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह को भी पाकिस्तान ने कुपवाड़ा इलाके में गोलीबारी की। ऐसे में सरकार सीमावर्ती इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर रही है।
पाकिस्तानी गोलाबारी में अब तक 13 नागरिकों की मौत
विदेश मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रहे संघर्ष विराम उल्लंघन पर बयान दिया है। सरकार ने बताया कि पुंछ में 13 नागरिक मारे गए हैं, जबकि 44 घायल हुए हैं। अलग-अलग इलाकों में हताहत हुए लोगों को मिलाकर अब तक कुल घायलों की संख्या 59 हो गई है।
पाकिस्तान ने दागी मिसाइल
'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाया पाकिस्तान अब जम्मू कश्मीर के सरहदी इलाकों में आम लोगों को निशाना बनाने के बाद पंजाब में भी ऐसी ही नापाक हरकत कर रहा है। अमृतसर से सटे तीन गांवों में मिसाइलें गिरी मिली हैं। ये मिसाइलें ब्लास्ट से पहले ही ध्वस्त हो चुकी थी। बुधवार और वीरवार की दरमियानी रात 1 बजे अमृतसर में धमाकों की कई आवाजें सुनाई दी थीं, जिसे अमृतसर के एसएसपी ने सोनिक साउंड बताया था और लोगों को न घबराने की अपील की थी। लेकिन अब इन मिसाइलों की बरामदगी से कयास लगाए जा रहे हैं कि देर रात हुए धमाकों की आवाज इन्हीं की थी और पाकिस्तान की तरफ से आई इन मिसाइलों को भारत के एंटी मिसाइल सिस्टम ने इन्हें आसमान में ही धवस्त कर दिया।
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच पड़ोसी देश ने एक और दुस्साहस किया है। उसने चीन निर्मित एक मिसाइल भारतीय सीमा में दागी है। यह चीन निर्मित मिसाइल है और इसका मलबा पंजाब प्रांत के होशियारपुर जिले के दसूहा गांव में मिला है। इस मिसाइल का मलबा एक घर के आंगन में गिरा था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। जानकारी अनुसार यह चीज देखने में किसी जहाज या फिर मिसाइल का कोई टुकड़ा लग रहा था। इस रहस्यमयी चीज पर नंबर भी लिखा हुआ है। आंगन में इस टुकड़े के गिरने के बाद परिवार ने अन्य लोगों को सूचित किया। मौके पर हाजीपुर पुलिस भी पहुंची और उस चीज को फॉरेंसिक जांच के लिए अपने साथ ले गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story