भारत
ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की इंटरनेशनल बेइज्जती, बताया ये सच
jantaserishta.com
29 May 2025 9:43 AM IST

x
नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर में शिकस्त खाने के बाद विदेशी दौरे पर निकले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ गजब की हरकतें कर रहे हैं. वे हर मीटिंग में कह रहे हैं कि भारत को हमने तगड़ा जबाव दिया है, हम जंग नहीं चाहते. ऐसा करते हुए शहबाज विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के सामने अपने आर्मी चीफ आसिम मुनीर को अपने प्यादे की तरह पेश करते हैं और अपने ही आर्मी चीफ की तारीफ में कसीदे पढ़ते हैं.
बुधवार को अजरबैजान के लाचिन शहर में शहबाज शरीफ ने खूब नौटंकी की. इस दौरान तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगॉन और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव सामने मौजूद थे.
शहबाज शरीफ भाषण दे रहे थे. तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगॉन और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव अपने मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्यों के साथ राउंड टेबल पर बैठे थे. कई दूसरे देशों के राजदूत भी वहां थे. पाकिस्तान का पूरा प्रतिनिधिमंडल तो वहां था ही. गौरतलब है कि शहबाज शरीफ अपने मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ सहयोगियों और आर्मी चीफ के साथ तीन देशों तुर्की, अजरबैजान और ताजिकिस्तान की यात्रा पर हैं.
शहबाज शरीफ अपने आर्मी चीफ की तारीफ कर रहे थे. इस बीच शहबाज शरीफ ने अचानक फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को सबके सामने खड़ा होने को कह दिया. शहबाज ने कहा कि आप खड़े हो जाएं ताकि मैं इन सभी लोगों से आपका परिचय करा दूं.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा,"लेडीज एंड जेंटलमैन 9 और 10 मई की रात को हमलोग हमने भारत के खिलाफ नपी-तुली प्रतिक्रिया देने का निर्णय लिया, हमने तय किया था कि फजर की नमाज के बाद 4.30 बजे सुबह पाकिस्तान की सेना जिसका नेतृत्व बहुत ही योग्य तरीके से हमारे फील्ड मार्शल चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जो यहां बैठे हैं सैयद आसिम मुनीर कर रहे हैं, हमले करेगी."
शहबाज शरीफ ने खुद माना कि पाकिस्तान कि सेना फजर की नमाज के बाद सुबह 4.30 बजे हमला करती इससे पहले ही भारत का जवाबी आक्रमण हो गया.
शहबाज ने एर्दोगॉन और इल्हाम अलियेव के सामने आगे कहा, "लेकिन जबतक कि ये समय आता उससे पहले ही, भारत ने फिर से ब्रह्मोस मिसाइल से हमला कर दिया और पाकिस्तान के कई राज्यों को हिट किया. इनमें रावलपिंडी के एयरपोर्ट और दूसरी जगहें शामिल हैं. हमारे चीफ ऑफ स्टाफ जो यहां पहली पंक्ति में बैठे हैं. फील्ड मार्शल कृपया आप खड़े हो जाइए, ताकि मैं आपका इन लोगों से परिचय करा दूं..."
शहबाज की बात सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद पाकिस्तानी तालियां बजाने लगे. और सेकेंडों में सिविलियन ड्रेस पहने आसिम मुनीर सबसे सामने स्कूली बच्चे की तरह खड़े हो गए. इस दौरान तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगॉन और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव वहां मौजूद थे. जब आसिम मुनीर खड़े हुए तो एर्दोगॉन और इल्हाम अलियेव तालियां बजाते नजर आए.
शहबाज ने आगे कहा कि, 'आसिम मुनीर ने उन्हें उस वक्त कहा कि प्रधानमंत्री भारत ने फिर से हमला कर दिया है.'
इसके बाद शहबाज फिर से अपने आर्मी चीफ की तारीफ करने लगे. लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि भारत के हमले में पाकिस्तान के एयरबसे कैसे तबाह हो गए थे.
शहबाज ने तथ्यों को मरोड़ते हुए कहा कि हमने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला किया जबकि उन्होंने पाकिस्तान में नागरिक ठिकानों पर हमला किया था. भारत और पाकिस्तान में यही अंतर है.
शहबाज ने कहा कि सुबह 9 बजते-बजते फील्ड मार्शल का फोन एक बार फिर से आया. इसके बाद शहबाज ने फिर से झूठ बोला. उन्होंने कहा कि 9 बजे फील्ड मार्शल ने कहा कि भारत से सीजफायर पर बात करने करने के लिए फोन आया है.
बता दें कि 9-10 मई को भारत ने पाकिस्तान पर करारा जवाबी हमला किया था. भारत ने पाकिस्तान के हवाई हमले की क्षमता को धराशायी कर दिया. भारत के हमले में रहीमयार खान, नूर खान एयर बेस, बोलारी एयर बेस समेत 11 सैन्य अड्डे ध्वस्त हो गए. इसके बाद पाकिस्तान के डीजीएमओ ने सीजफायर के लिए भारत के डीजीएमओ को फोन किया.
Tagsऑपरेशन सिंदूरपाकिस्तानप्रधानमंत्री शहबाज शरीफOperation SindoorPakistanPrime Minister Shahbaz Sharif
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





