भारत
ऑपरेशन सिंधु: ईरान से लौटे छात्रों को घर पहुंचाने के लिए जम्मू कश्मीर सरकार कर रही परिवहन की व्यवस्था
jantaserishta.com
19 Jun 2025 10:54 AM IST

x
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर सरकार अब ईरान से लौटे नागरिकों को घर पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है। गुरुवार की सुबह ईरान से 110 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष विमान दिल्ली में उतरा। इनमें से 94 नागरिक जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि सरकार उनकी घर वापसी के लिए परिवहन व्यवस्था कर रही है।
जम्मू कश्मीर के सीएम ऑफिस ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "एक्स" पर लिखा, "ईरान से निकाले गए हमारे 94 छात्र सुरक्षित रूप से दिल्ली पहुंच गए हैं। सरकार उनकी घर वापसी के लिए परिवहन व्यवस्था कर रही है, जो अगले कुछ घंटों में लागू हो जाएगी।"
इसके पहले सीएम ऑफिस ने पोस्ट किया, "मुख्यमंत्री ने ईरान से निकाले गए छात्रों को दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक ले जाने के लिए व्यवस्थित बसों की गुणवत्ता के बारे में अनुरोध पर ध्यान दिया है। रेजिडेंट कमिश्नर को जेकेआरटीसी के साथ समन्वय करने का काम सौंपा गया है, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि उचित डीलक्स बसों की व्यवस्था हो।"
इजरायल और ईरान में संघर्ष के बीच भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए "ऑपरेशन सिंधु" शुरू किया है। इसके तहत ईरान से सफलतापूर्वक निकाले गए 110 भारतीय नागरिकों को लेकर पहली उड़ान गुरुवार सुबह नई दिल्ली पहुंची। सभी भारतीय नागरिकों को इंडिगो की उड़ान 6ई 9487 से दिल्ली लाया गया। एयरपोर्ट पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने भारतीय नागरिकों का स्वागत किया।
भारतीय छात्रों को ईरान से आर्मेनिया के रास्ते निकाला गया है। ईरान और आर्मेनिया में भारतीय मिशनों की देखरेख में सड़क मार्ग से अर्मेनियाई राजधानी येरेवन तक पहुंचाया गया। वहां से विशेष विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। 110 भारतीय छात्रों को लेकर ये उड़ान सुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर उतरी। ईरान से निकाले जाने के बाद कई भारतीय छात्रों ने सरकार को धन्यवाद दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





