भारत

देहरादून रूट पर वंदे भारत ट्रेन का संचालन आज से

Nilmani Pal
25 May 2023 1:30 AM GMT
देहरादून रूट पर वंदे भारत ट्रेन का संचालन आज से
x

दिल्ली। रेलवे ने दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय कर दिया है। एसी चेयरकार में यात्री 775 रुपये में सफर कर पाएंगे। देहरादून से वंदे भारत ट्रेन का संचालन आज से शुरू हो रहा है। दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। देहरादून में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह सात बजे देहरादून से रवाना होगी और सुबह 11:30 बजे दिल्ली स्थित आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन से शाम साढ़े 5 बजे रवाना होगी और रात 10:20 बजे देहरादून पहुंचेगी। यह ट्रेन देहरादून से सहारनपुर-मुजफ्फरनगर और मेरठ होकर आनंद विहार पहुंचेगी।

काठगोदाम से नई दिल्ली के बीच चलाने पर मंथन देहरादून-आनंद विहार ट्रेन चलाने के ऐलान के साथ ही मुरादाबाद के यात्रियों को भी वंदे भारत की जल्द सौगात मिल सकती है। माना जा रहा है कि काठगोदाम से नई दिल्ली(आनंद विहार) के बीच ट्रेन को दौड़ाया जा सकता है। नई वंदे भारत ट्रेन काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी के रूट पर चलेगी। अभी इसके समय को लेकर मंथन चल रहा है। मुरादाबाद-रामपुर के बीच रेल प्रशासन ने गति में बाधाओं को दूर किया है। हाल ही में कटघर-दलपतपुर और दलपतपुर-मूढ़ापांड के बीच बरसाती नदियों पर बने सौ साल पुराने पुलों का हटाया है। रेल विभाग का मानना है कि देहरादून-आनंद विहार के बाद मंडल को जल्द ही एक और वंदे भारत की सौगात मिल सकती है।


Next Story