भारत

नई दिल्ली-अशोकनगर के मध्य गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन

Nil dhankar
29 Jun 2023 6:03 PM IST
नई दिल्ली-अशोकनगर के मध्य गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन
x

जबलपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर पर आनंदपुर (अशोकनगर ) में मेले का अयोजन होता है जिसके लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 04004/04003 नई दिल्ली-अशोकनगर-नई दिल्ली स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलाई जा रही है।

गाड़ी संख्या 04004 नई दिल्ली-अशोक नगर तीर्थ स्पेशल ट्रेन दिनांक 30.06.2023 (शुक्रवार) को नई दिल्ली स्टेशन से 12.10 बजे प्रस्थान कर, 12.40 बजे फरीदाबाद, 15.45 बजे आगरा कैंट, 17.40 बजे ग्वालियर,19.30 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, 22.15 बजे बीना, अगले दिन मध्यरात्रि 00.05 बजे अशोकनगर स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04003 अशोकनगर-नई दिल्ली तीर्थ स्पेशल ट्रेन दिनांक 04.07.2023 (मंगलवार) को अशोकनगर स्टेशन से 18.00 बजे प्रस्थान कर, 19.30 बजे बीना, 22.00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, 23.20 बजे ग्वालियर, अगले दिन (बुधवार) 01.20 बजे आगरा कैंट, 04.10 बजे फरीदाबाद, भोर में 04.50 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुँचेगी।

कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 22 द्वितीय सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे।

Next Story