भारत
5 अगस्त से शुरू होगा संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक ट्रेन का संचालन
Nil dhankar
1 Aug 2022 9:44 AM IST

x
कोटा। संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 5 अगस्त से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी से प्रत्येक शुक्रवार दोपहर एक बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 4.55 बजे अजमेर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 18010 अजमेर से प्रत्येक रविवार रात 11.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर 2.30 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। संतरागाछी से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय रात 9.25 बजे रहेगा। इसी तरह अजमेर से आते समय कोटा में यह ट्रेन सुबह 5.35 बजे पहुंचेगी।
बूंदी का ठहराव हटाया-
पूर्व में इस ट्रेन का बून्दी में ठहराव होता था लेकिन दुबारा चलने पर इस ट्रेन से बूंदी का हटा दिया गया है।
Next Story





