भारत
ऑपरेशन लायनफिश-मेयाग III: इंटरपोल ने भारत समेत 18 देशों से जब्त की 57,000 करोड़ की ड्रग्स
jantaserishta.com
16 Sept 2025 12:48 PM IST

x
बड़ी कार्रवाई.
नई दिल्ली: इंटरपोल ने ड्रग्स के खिलाफ 'ऑपरेशन लायनफिश-मेयाग III' के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इंटरपोल ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर (57,000 करोड़) मूल्य के सिंथेटिक ड्रग्स जब्त किए। इंटरपोल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी है।
इंटरपोल ने वीडियो शेयर कर बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के सिंथेटिक ड्रग्स जब्त किए गए हैं। अधिकारियों ने कुल 76 टन ड्रग्स बरामद किया, जिसमें 51 टन मेथामफेटामाइन के साथ-साथ फेंटेनिल, हेरोइन, कोकीन और अन्य रासायनिक पदार्थ शामिल हैं।
इंटरपोल के मुताबिक, एशिया और उत्तरी अमेरिका के 18 देशों में सिंथेटिक ड्रग्स के उत्पादन और तस्करी के खिलाफ 'ऑपरेशन लायनफिश-मयाग III' को 30 जून से 13 जुलाई 2025 तक सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
इस ऑपरेशन के तहत 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के सिंथेटिक ड्रग्स जब्त किए गए हैं। इस अभियान के दौरान 386 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इंटरपोल ने बताया कि ऑपरेशन भारत सहित 18 देशों में चलाया गया। इस अभियान के दौरान जब्त 76 टन नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 6.5 बिलियन डॉलर आंकी गई। इस दौरान रिकॉर्ड 297 मिलियन नशीली गोलियां बरामद की गईं।
जानकारी के अनुसार, ड्रग्स को सर्फबोर्ड, टी बॉक्स, कैट फूड और कॉफी मशीन में छिपाया गया था। बरामद फेंटानिल की मात्रा इतनी थी कि यह 15.1 करोड़ लोगों की जान ले सकती थी। इंटरपोल के मुताबिक, यह अब तक की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय ड्रग-रोधी कार्रवाइयों में से एक है। बता दें कि इंटरपोल (अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन) एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसमें विश्वभर की सरकारें एकजुट होकर अपराध नियंत्रण के लिए सहयोग करती हैं।
Tagsऑपरेशन लायनफिश-मेयाग IIIइंटरपोल57000 करोड़ रुपए की ड्रग्सड्रग्सOperation Lionfish-Mayag IIIInterpoldrugs worth Rs 57000 croredrugs
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





