भारत

ऑपरेशन कावेरी: आज बेंगलुरु पहुंचेंगे 229 यात्री

Nilmani Pal
30 April 2023 7:38 AM IST
ऑपरेशन कावेरी: आज बेंगलुरु पहुंचेंगे 229 यात्री
x

दिल्ली। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक अहम जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि "सूडान में फंसे नागरिकों को ऑपरेशन कावेरी के तहत घर वापस लाया जा रहा है। 229 यात्रियों को लेकर 7वीं आउटबाउंड फ्लाइट जेद्दा से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई।

बता दें कि सूडान से रेस्क्यू कर सउदी अरब के शहर जेद्दा लाए गए लोगों को भारत लाने का सिलसिला भी जारी है। जेद्दा से 231 भारतीय नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस 5वीं आउटबाउंड फ्लाइट के साथ करीब 1600 लोग भारत पहुंच गए है या फिर भारत के लिए उड़ान भर चुके हैं।

पोर्ट सूडान में तैनात INS सुमेधा भी संकटग्रस्त सूडान से भारतीयों को निकाल रहा है। INS सुमेधा का आखिरी 300 यात्रियों के साथ जेद्दा के लिए रवाना हुआ है। यह आईएनएस सुमेधा का 13वां जत्था है। IAF C-130J के 12वें जत्थे के साथ कुल मिलाकर करीब 2100 भारतीय जेद्दा पहुंच गए। 12वें जत्थे में 135 और भारतीयों को जेद्दा पहुंचाया गया।

Next Story