
x
लालछनहलमा नामक आरोपी गिरफ्तार
Aizawl आइजोल: असम राइफल्स ने मिजोरम के सीमावर्ती क्षेत्र जोखावथर में बड़ी कार्रवाई कर करोड़ों रुपए का नशीला पदार्थ बरामद किया है। इस दौरान असम राइफल ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। अर्धसैनिक बल की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, असम राइफल्स ने मिजोरम के चम्फाई जिले के जोखावथर में तलाशी अभियान चलाया। असम राइफल्स ने इस दौरान वावकते काई में भारत-म्यांमार सीमा के पास एक अभियान के दौरान 24.36 करोड़ रुपए मूल्य की 8.122 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट जब्त कीं।
बताया गया कि सैनिकों ने संदिग्ध वाहन की आवाजाही देखी और तलाशी अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप नशीले पदार्थ बरामद हुए। लालछनहलमा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और तस्करी में इस्तेमाल किया गया वाहन जब्त कर लिया गया। बरामद ड्रग्स, आरोपी और वाहन को आगे की जांच के लिए जोखावथर पुलिस को सौंप दिया गया। इससे पहले 2 फरवरी को असम राइफल्स ने कछार जिला पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई गई।
असम राइफल्स और कछार जिला पुलिस को ड्रग तस्करी से जुड़ी कुछ खास और भरोसेमंद खुफिया जानकारी मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर दोनों एजेंसियों ने मिलकर एक सुनियोजित योजना बनाई और इलाके में निगरानी शुरू की। ऑपरेशन जिरिघाट बाजार के पास नंदनकानन पुल के आसपास के क्षेत्र में चलाया गया, जो जालिउरा से करीब 8 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और तलाशी अभियान चलाया।
इसी दौरान टीम को 10 संदिग्ध बक्से मिले, जब इन बक्सों की जांच की गई, तो उनके अंदर से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। कुल 116.2 ग्राम हेरोइन छिपाकर रखी गई थी, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी गई। सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा था।
Tagsअसम राइफल्समिजोरमजोखावथरमेथामफेटामाइनहेरोइननशीला पदार्थड्रग तस्करीगिरफ्तारभारत-म्यांमार सीमासुरक्षा अभियानबरामदगीपुलिस जांचसीमावर्ती कार्रवाईतस्करी नेटवर्कजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





