भारत

सेंट्रल जेल से फरार तीन कैदी, तलाशी अभियान तेज

jantaserishta.com
19 March 2024 3:44 PM IST
सेंट्रल जेल से फरार तीन कैदी, तलाशी अभियान तेज
x
गुवाहाटी: तेजपुर सेंट्रल जेल से फरार होने के 24 घंटे के बावजूद भी अभी तक तीन कैदियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने खुद मंगलवार को इस बारे में पुष्टि की। सोनितपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुशांत बिस्वा सरमा ने आईएएनएस को बताया, "हमने कैदियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि, पुलिस अभी तक उन्हें पकड़ नहीं पाई है।"
पुलिस के मुताबिक, तेजपुर सेंट्रल जेल के तीन कैदी टॉयलेट की खिड़की तोड़कर सोमवार सुबह भाग गए। भागे गए कैदियों की पहचान इंदजीत मंडल, जहरुल इस्लाम और थुलेश्वर ताती के रूप में हुई है। ज़हरुल इस्लाम और थुलेश्वर ताती असम के सोनितपुर के ढेकियाजुली क्षेत्र के थेलामारा गांव से हैं, वहीं इंदजीत मंडल पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। इन सभी को सोनितपुर पुलिस ने पिछले साल गिरफ्तार किया था।
ज़हरुल इस्लाम और थुलेश्वर ताती को अपहरण और नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जबकि इंदजीत मंडल को दूसरे आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एसपी सरमा ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी तलाशी अभियान शुरू करने के अलावा जेल की आंतरिक सुरक्षा की भी जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीन कैदी टॉयलेट की खिड़की को तोड़कर वहां से भागने में सफल रहे। हम उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी होकर रहेगी।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story