भारत

युद्ध के बीच ऑपरेशन गंगा: चौथी फ्लाइट से बुडापोस्ट से 198 भारतीय नागरिक आ रहे दिल्ली

jantaserishta.com
27 Feb 2022 12:21 PM IST
युद्ध के बीच ऑपरेशन गंगा: चौथी फ्लाइट से बुडापोस्ट से 198 भारतीय नागरिक आ रहे दिल्ली
x

नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बड़ी जानकारी दी है. विदेश मंत्री ने बताया की ऑपरेशन गंगा चल रहा है, 198 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित दिल्ली लाने के लिए चौथी फ्लाइट बुखारेस्ट (रोमानिया) से रवाना हुई है.

रूस के खिलाफ और प्रतिबंध लगाने के लिए जापान अपने G7 समकक्षों से कॉर्डिनेट करेगा. जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने रविवार को ये बात कही है. वहीं अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और कनाडा ने रूस के खिलाफ पाबंदियों का दायरा बढ़ाते हुए उसे स्विफ्ट से बाहर कर दिया है.
यूक्रेन में लोगों की जान पर बन आई है. दरअसल जंग के चौथे दिन के हालात ऐसे हैं कि यहां रूसी सेना अब कीव में कब्जे की तैयारी है. खारकीव में सेना घुस चुकी है. ऐसे में कीव में दहशत का माहौल है. कीव में खतरे से सायरन गूंज रहे हैं. हुलिया बदलकर रूसी फौज के घुसने की आशंका जताई गई है. लिहाजा ये भी कहा गया है कि लोग सतर्क करें. यहां लोग जान बचाकर गांवों की ओर भाग रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story