भारत
ऑपरेशन चक्र: सीबीआई का बड़ा एक्शन, इतनी जगह रेड, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
5 Oct 2022 8:56 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: साइबर फ्रॉड के खिलाफ सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी CBI ने महाअभियान चलाया। खबर है कि मंगलवार को जांच एजेंसी ने देश के 100 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश दी है। खास बात है कि सीबीआई ने इंटरपोल, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन जैसी एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई की है।
सीबीआई ने मंगलवार को साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत कई राज्यों में उनके 115 ठिकानों पर छापे मारे। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस बलों के सहयोग से 'ऑपरेशन चक्र' के तहत तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया, सीबीआई द्वारा 87 ठिकानों की तलाशी ली गई वहीं, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश पुलिस द्वारा 28 ठिकाने खंगाले गए।
दिल्ली में पांच जगहों पर छापेमारी की गई है। जांच एजेंसी ने राजस्थान के रामसमंद में एक ठिकाने से डेढ़ करोड़ रुपये नकद और 1.5 किलो सोना जब्त किया है। राजसमंद में एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश भी हुआ है। वहीं, पुणे और अहमदाबाद में भी दो फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ, जो अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना रहे थे। इन मामलों में 300 से अधिक संदिग्ध जांच के दायरे में हैं।
उन्होंने बताया, अभियान के तहत अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में चार, दिल्ली में पांच, चंडीगढ़ में तीन और पंजाब, कर्नाटक व असम में दो-दो स्थानों की तलाशी देर रात तक जारी रही। सीबीआई ने कार्रवाई के बारे में अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई को सूचित कर दिया है। इंटरपोल, एफबीआई, रॉयल कैनेडियन माउंटेन पुलिस और ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस से मिली जानकारी के बाद यह कार्रवाई की गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





