भारत

पुलिस को खुली धमकी, गैंगस्टर ने कही ये बात, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
20 Nov 2022 10:10 AM IST
पुलिस को खुली धमकी, गैंगस्टर ने कही ये बात, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

अफसर ने कदम रखा तो उसका अंजाम बुरा होगा।
नई दिल्ली: अमेरिका के कनाडा में मौजूद गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा ने दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) को खुली धमकी दी है. जानकारी के मुताबिक, लखबीर सिंह को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का समर्थन है. पंजाब से फरार होकर कनाडा में छुपे लखबीर सिंह सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को खुली धमकी दी है.
लखबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर दावा किया है कि उसने इटली में गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी का मर्डर करवा दिया है. बता दें, हरप्रीत उर्फ हैप्पी इंडियन एजेंसी का वांटेड है. लखबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''हरप्रीत सिंह दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और Raw की मुखबिरी कर रहा था इसलिए मैंने उसकी हत्या करवा दी है.''
गैंगस्टर लखबीर ने आगे लिखा, ''दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सभी अफसरों के फोटो हमारे पास हैं. अगर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के किसी भी अफसर ने पंजाब में कदम रखा तो उसका अंजाम बुरा होगा.''
पुलिस ने बताया कि लखबीर सिंह पर पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. हाल ही में शिवसेना नेता की हत्या के मामले में और मोहाली RPG अटैक में लखबीर सिंह का नाम जांच में सामने आया था. लखबीर सिंह खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथ मिलकर ISI के इशारे पर काम करता है. 1 दिन पहले हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान में मौत की खबर सामने आई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story