भारत

सड़क पर खुलेआम मारपीट: कार को 'टीन का डिब्बा' कहना पड़ा भारी, देखें VIDEO

jantaserishta.com
27 Nov 2025 5:56 PM IST
सड़क पर खुलेआम मारपीट: कार को टीन का डिब्बा कहना पड़ा भारी, देखें VIDEO
x
वीडियो हुआ वायरल.
सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शेखपुरा कदीम चौकी इलाके के नागल–टपरी मार्ग पर कार सवार युवकों ने पहले एक बाइक सवार पर हमला किया, फिर उसे कार की बोनट पर लादकर करीब 500 मीटर तक तेज रफ्तार गाड़ी दौड़ाते रहे. सड़क पर मौजूद लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन कोई भी बीच बचाव की हिम्मत नहीं जुटा सका.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि रास्ता देने को लेकर कार और बाइक सवार के बीच बहस हुई. बताया जा रहा है कि नाराजगी में बाइक सवार ने स्विफ्ट कार को 'टीन का डिब्बा' कह दिया, जिसके बाद कार में बैठे युवक बेकाबू हो गए.
उन्होंने बाइक सवार को गिराकर बेरहमी से पीटा और मौके से कार लेकर भागने लगे. कार को रोकने के लिए युवक कार के सामने आ गया तो दबंग युवक को कार की बोनट पर लादकर फर्राटे से गाड़ी को सड़क पर दौड़ाने लगे.
करीब 500 मीटर बाद कार चालक ने अचानक ब्रेक मारे, जिससे युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़ा. इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए, जबकि युवक घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गाया.
मामले में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तुरंत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपित युवकों की पहचान कर ली गई है और उन्हें ट्रेस कर लिया गया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि विवाद गाड़ी की टचिंग को लेकर हुआ था. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और बोनट पर लादने की भी अलग से पड़ताल हो रही है. अधिकारियों ने साफ कहा है कि इस घटनाक्रम में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर से कठोर विधिक कार्रवाई तय है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story