भारत

खुलेआम गुंडई: दुकान में घुसकर हमला, दुकानदार को युवकों ने जमकर पीटा

jantaserishta.com
12 March 2024 4:10 PM IST
खुलेआम गुंडई: दुकान में घुसकर हमला, दुकानदार को युवकों ने जमकर पीटा
x
देखें वीडियो.
आगरा: यूपी के आगरा से एक दुकान के भीतर मारपीट का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक उधार पेठा न देने पर युवक ने साथियों को बुलाककर मारपीट की। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
ये मामला ताजमहल के पास स्थित दुकान का है। जहां उधार पेठा न देने पर युवक ने साथियों को बुलाकर दुकानदार की पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक ये घटना सोमवार शाम पांच बजे की है। दूसरी ओर पीड़ित दुकानदार ने इस मामले में की शिकायत थाने में की। वहीं, मारपीट का सीसीटीवी वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस में स्थानीय पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story