भारत

अवैध सट्टा अड्डे पर सरेआम फायरिंग, CCTV फुटेज जब्त

jantaserishta.com
28 Sept 2026 11:13 AM IST
अवैध सट्टा अड्डे पर सरेआम फायरिंग, CCTV फुटेज जब्त
x
पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है.
धुले: महाराष्ट्र के धुले शहर में रविवार शाम को अवैध सट्टे के कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच सरेआम फायरिंग हो गई। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले मनोहर टॉकीज इलाके में हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस गोलीबारी में किसी को गोली नहीं लगी और कोई जनहानि नहीं हुई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना आगरा रोड से सटे अमर नगर इलाके में स्थित मनोहर टॉकीज परिसर की है। यहां दो लोगों की अगल-बगल सट्टा चलाने की दुकानें हैं। अवैध धंधे की इसी होड़ को लेकर करीब 15 दिन पहले दोनों गुटों में विवाद हुआ था। रविवार शाम यह विवाद फिर बढ़ गया।
बताया जा रहा है कि एक गुट के कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए दूसरे गुट की दुकान पर पहुंच गए और हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक शख्स ने पिस्टल निकालकर सट्टा अड्डे पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर करीब 4 राउंड गोलियां चलाई गईं। सट्टा अड्डे के अंदर मौजूद व्यक्ति ने सूझबूझ दिखाते हुए पीछे के रास्ते से भागकर अपनी जान बचाई।
बीच बस्ती में गोलियां चलने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक अजय देवरे, उपाधीक्षक राजकुमार उपासे के साथ लोकल क्राइम ब्रांच और शहर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया और जांच शुरू की।
हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल मीडिया के सामने कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को जब्त कर लिया है। फुटेज में फायरिंग करने वाले युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story