
नई दिल्ली: लखनऊयूपी विधानसभा चुनाव-2022 समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर क्या भाजपा में जाने वाले हैं? इस सवाल को लेकर यूपी के राजनीतिक गलियारों में शनिवार को अचानक अटकलें लगाई जाने लगीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि राजभर ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। अब ओमप्रकाश राजभर ने इस पर सफाई दी है। एक निजी चैनल से बात करते हुए उन्होंने बीजेपी के साथ जाने की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने दावा किया कि अमित शाह से उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई है। यही नहीं उन्होंने कहा कि उनकी मुलाकात की तस्वीरें पुरानी हो सकती हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





