उफ ये गर्मी: आसमान से बरस रहे आग, मौसम विभाग का ये अनुमान आया सामने

Weather Update Today: सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है तो कहीं 46 डिग्री से ज्यादा पारा लोगों को मुश्किल में डाल रहा है. इस बीच, बिजली कटौती ने भी लोगों को संकट में डाल दिया है. हालांकि, गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है. यूपी से महाराष्ट्र तक हीट वेव अपना कहर बरपा रही है. बीते दिन राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उधर, मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि आने वाले चार-पांच दिनों तक तापमान काफी अधिक रहने वाला है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





