भारत

उफ गर्मी...किसान ने भैंसों के लिए लगवाया शावर

jantaserishta.com
13 April 2022 6:03 PM IST
उफ गर्मी...किसान ने भैंसों के लिए लगवाया शावर
x

DEMO PIC

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है. इस भीषण गर्मी से बचने के लिए इंसान ने कूलर और AC जैसे माध्यमों का सहारा ले सकता है, लेकिन जानवरों के पास इससे बचने का खुद का कोई विकल्प नहीं है. इस बीच महाराष्ट्र के वाशिम ज़िले में एक किसान ने अपनी भैंसों को तापमान के कहर से बचाने के लिए एक गजब का देसी जुगाड़ किया है.

महाराष्ट्र के वाशिम के उमरा गांव में रहने वाले प्रवीण काले के पास 13 दुधारू भैंसे हैं. पिछले कुछ दिनों से विदर्भ का तापमान 42 डिग्री को पार कर गया है, इस तापमान का असर प्रवीण काले की दुधारू भैंसों पर हुआ है, भैंसों ने दूध देना कम कर दिया. परेशान किसान के दूध के बिजनेस पर असर पड़ने लगा था.
किसान ने इस परेशानी से बचने के लिए एक तरकीब सोची, उसने एक मोटर ली, 6 फौगर तबेले की छत पर लगाये और उन्हें पाइप के सहारे जोड़ दिया, फौगर से जुड़ा पाइप पानी की टंकी में डाला. लेकिन बढ़ते तापमान के साथ साथ, लोड शेडिंग से भी जनता परेशान है ऐसे में बिजली नही रही तो उसका विकल्प भी ढूंढ निकाला , सोलर पावर की एक प्लेट के सहारे फव्वारे को जोड़ा.
किसान की मेहनत रंग लाने लगी है, भैंसों को तापमान से राहत मिल गई और प्रवीण के चेहरे पर खुशी के साथ सुकून दिखाई देता है.प्रवीण काले को पूरा जुगाड़ करने के लिए महज 4 से 5 हजार रुपये खर्च आया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story