उफ्फ ये ठंड! थर-थर कांप रहे यहां के लोग, माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इस समय शीतलहर से ठिठुर रहा है। पहाड़ तो पहाड़, मैदानों में भी पारा माइनस में पहुंच चुका है। दिल्ली के सफदरजंग में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है, जिससे तापमान गिर रहा है। कश्मीर में तो पाइपलाइन में ही पानी जम गया। राजस्थान के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिन तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान: चूरू में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग के अनुसार यहां आज न्यूनतम तापमान -2.6 सेल्सियस दर्ज़ किया गया। pic.twitter.com/ZYju6mkot1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





