भारत
राहुल गांधी के भाषण से असंसदीय शब्दों को ही हटाया गया, यह सामान्य संसदीय प्रक्रिया है: प्रल्हाद जोशी
jantaserishta.com
10 Aug 2023 12:19 PM IST

x
नई दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राहुल गांधी के भाषण से कुछ शब्दों को हटाने के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि किसी सांसद (राहुल गांधी ) के भाषण से असंसदीय शब्दों को हटाना दशकों से चली आ रही सामान्य संसदीय प्रक्रिया है।
जोशी ने कहा कि यह दशकों से चली आ रही सामान्य संसदीय प्रक्रिया है कि जो भी चेयर ( स्पीकर ) पर बैठते हैं वह असंसदीय शब्दों को सदन की कार्यवाही से निकाल देते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई नया बना नियम नहीं है और न ही आज से शुरू हुआ है बल्कि किसी भी सांसद के भाषण से असंसदीय शब्दों को हटाना दशकों से चली आ रही सामान्य संसदीय परंपरा है। संसद टीवी पर राहुल गांधी को कम दिखाने के आरोपों का जवाब देते हुए जोशी ने कहा कि संसद टीवी न तो स्पीकर के हाथ में रहता है और न हमारे ( सरकार ) हाथ में रहता है इसलिए क्या हुआ है उन्हें पता नहीं है।
Tagsराहुल गांधीप्रल्हाद जोशीअसंसदीय शब्दसंसदीय प्रक्रियाRahul GandhiPralhad Joshiunparliamentary wordsparliamentary procedure
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





