भारत

अक्टूबर में छुट्टी ही छुट्टी, देखें कब-कब बंद रहेंगे बैंक

jantaserishta.com
30 Sept 2023 12:57 PM IST
अक्टूबर में छुट्टी ही छुट्टी, देखें कब-कब बंद रहेंगे बैंक
x
नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना कल से शुरू होने जा रहा है और हर बार की तरह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2023 महीने में पड़ने वाले बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है. इसके मुताबिक, त्योहारों की भरमार वाले अगले महीने में कुल 16 बैंकिंग अवकाश पड़ रहे हैं. इनमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ ही रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं.
सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी और ईद समेत कई पर्वों के चलते छुट्टियों की भरमार थी और अक्टूबर महीने में भी एक के बाद कई त्योहार पड़ रहे हैं, जिनमें बैंकों में काम-काज नहीं होगा. अक्टूबर में गांधी जयंती (Gandhi Jayanti), दुर्गा पूजा से लेकर दशहरा तक के मौके पर आरबीआई ने बैंक हॉलिडे घोषित किया है. खास बात ये है कि महीने की शुरुआत ही छुट्टियों के साथ हो रही है. 1 अक्टूबर को रविवार और 2 अक्टूबर को Gandhi Jayanti का अवकाश है.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अक्टूबर 2023 के लिए घोषित किए गए बैंक हॉलिडे लिस्ट पर नजर डालें तो महीने में 1,8,14,15,22,28 और 29 अक्टूबर को दूसरे व चौथे शनिवार के अलावा रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा. यहां बता दें कि केंद्रीय बैंक Bank Holiday लिस्ट देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले पर्वों और आयोजनों को ध्यान में रखकर बनाता है और ये बैंकिंग छुट्टियां इन राज्यों में अलग-अलग हो सकती है.
ऐसे में अगर आप घर से किसी बैंकिंग काम के लिए तो इस लिस्ट को जरूर चेक कर लें, कहीं ऐसा न हो आप बैंक पहुंचे और वहां पर ताला लटका हुआ नजर आए. आरबीआई द्वारा जारी किए गई लिस्ट को आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) पर क्लिक करके देख सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story