भारत

केवल हिंदू ही बनेंगे पीएम, सीएम: प्रवीण तोगड़िया

jantaserishta.com
12 May 2023 4:30 PM IST
केवल हिंदू ही बनेंगे पीएम, सीएम: प्रवीण तोगड़िया
x

फाइल फोटो

नर्मदापुरम (आईएएनएस)| अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि हम भारत में मुसलमानों की संख्या नहीं बढ़ने देंगे और देश में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हिंदू के अलावा किसी को नहीं बनने देंगे।
मध्यप्रदेश के नर्मदा पुरम में आए तोगड़िया ने हिंदू साथी सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम भारत में मुसलमानों की संख्या बढ़ने नहीं देंगे। ऐसा कानून बनाएंगे कि दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले मुसलमानों को सरकारी नौकरी, सरकारी अन्न, सरकारी स्कूल, हॉस्पिटल में मुफ्त सेवा, बैंक से लोन जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी।
तोगड़िया ने आगे कहा कि हम सरकार पर हिंदुओं का कंट्रोल के लिए संविधान संशोधन लेकर आएंगे कि देश में प्राइम मिनिस्टर, चीफ मिनिस्टर, मिनिस्टर, डीएम, एसपी जज आदि हिंदू के अलावा किसी को बनने ही नहीं देंगे।
तोगड़िया ने आगे कहा कि राम जन्मभूमि के लेकर हमने सफल आंदोलन किया, अब हम हिंदू जागरण के दूसरे चरण के लिए काम कर रहे हैं, इसके लिए एक लाख केंद्र बन रहे है, जिससें एक करोड़ हिंदू जुड़ेंगे।
तोगड़िया ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल पर बैन लगाए जाने का वादा किए जाने पर कहा कि न कोई बैन लगाने वाला है और न ही लगने वाला है। यह तो कर्नाटक का चुनाव था मतदाताओं को खुश करने के लिए नूरा कुश्ती चला रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story