भारत

सुशासन देने की इच्छाशक्ति और क्षमता सिर्फ भाजपा में: राजनाथ सिंह

jantaserishta.com
8 Feb 2023 7:54 AM IST
सुशासन देने की इच्छाशक्ति और क्षमता सिर्फ भाजपा में: राजनाथ सिंह
x
अगरतला (आईएएनएस)| रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि केवल भाजपा में ही सुशासन देने की इच्छाशक्ति और क्षमता है और पार्टी 16 फरवरी को होने वाले 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के चुनाव में 50 से अधिक सीटें जीतेगी। त्रिपुरा में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि सीट समायोजन के तहत चुनाव लड़ रही कांग्रेस और माकपा को अगले सप्ताह होने वाले चुनाव में 'शून्य' मिलेगा।
सिंह ने कहा- पार्टी अध्यक्ष, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री के रूप में मैंने पिछले 20 वर्षों के दौरान कई बार त्रिपुरा का दौरा किया है। कभी उग्रवाद, हिंसा, अपहरण से त्रिपुरा तबाह हो गया था। लेकिन अब भाजपा के शासन में राज्य में पूर्ण शांति कायम है।
यह आरोप लगाते हुए कि माकपा ने अपने शासन के दौरान कई वर्षों तक त्रिपुरा के लोगों का शोषण किया, जबकि पार्टी ने दावा किया कि वह गरीबों की रक्षक है, सिंह ने कहा कि 2018 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद त्रिपुरा बहुत बदल गया है। उन्होंने कहा कि माकपा सरकार ने महिलाओं को कोई सहयोग नहीं दिया, लेकिन भाजपा शासन के दौरान अब उन्हें सम्मान और लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सरकारी सेवा में 33 फीसदी आरक्षण भी कर दिया गया है।
रक्षा मंत्री ने कहा, भाजपा के शासन में त्रिपुरा में हिंसा थम गई है। प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा को एचआईआरए (हाईवे, आई-वे, रेलवे और एयरवे) का वादा किया है और इस दिशा में राज्य का काफी विकास हुआ है। त्रिपुरा के विभिन्न कृषि और बागवानी उत्पादों का अब निर्यात किया जा रहा है, पूर्वोत्तर राज्य में भारी ढांचागत विकास हो रहा है।
सिंह ने कहा, त्रिपुरा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हवाईअड्डे और राजमार्ग पहले ही बन चुके हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र को विकसित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के परिणाम मिल रहे हैं और इससे सभी वर्गों के लोगों को फायदा हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story