भारत

सिर्फ 4 घंटे की ही बची थी ऑक्सीजन, 500 कोरोना मरीजों की मुश्किल में थी जान, उसके बाद जो हुआ...

jantaserishta.com
21 April 2021 8:20 AM IST
सिर्फ 4 घंटे की ही बची थी ऑक्सीजन, 500 कोरोना मरीजों की मुश्किल में थी जान, उसके बाद जो हुआ...
x
बड़ी अनहोनी घटने का डर बना हुआ है.

दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए एक पत्र लिखा. जैन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जीटीबी हॉस्पिटल में 500 मरीज ऑक्सीजन पर हैं. ऐसे में यहां सिर्फ 4 घंटे की ही ऑक्सीजन बची हुई है. जिससे कि किसी बड़ी अनहोनी घटने का डर बना हुआ है.

चंद घंटे बाद ही यूपी के मोदीनगर से 14 टन का ऑक्सीजन टैंकर निकला और जीटीबी अस्पताल पहुंच गया. उत्तर प्रदेश पुलिस के दो जवान भी टैंकर की निगरानी में दिल्ली तक पहुंचे थे. टैंकर के पहुंचने के बाद भी अस्पताल के बाहर मरीज के परिजनों ने बताया कि अस्पताल प्रशासन अभी भी पेशेंट के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर लाने का दवाब बना रहे हैं.
'कोरोना से नहीं ऑक्सीजन की कमी से जा रही है जान'
जीटीबी अस्पताल में आए परिजनों ने साफ तौर पर कहा के अस्पताल के अंदर स्टाफ उन्हें कह रहा है कि अगर जान बचानी है तो ऑक्सीजन का सिलेंडर खुद साथ लेकर आइए. अस्पताल के डिस्प्ले बोर्ड पर आईसीयू बेड और ऑक्सीजन बेड का जो भी डाटा डिस्प्ले हो रहा है, हकीकत उससे कहीं ज्यादा खौफनाक है. लिहाजा लोग बेबस और लाचार हैं.
संत नगर बुरारी का एक परिवार बुजुर्ग महिला को अस्पताल में दाखिल कराने के लिए दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों से चक्कर काटते हुए जब जीटीबी अस्पताल पहुंचा तो उनसे कहा गया कि ऑक्सीजन लेकर आओ तभी एडमिट करेंगे. परिवार ने बताया कि अंदर का हाल काफी बुरा है. एक एक सिलेंडर से तीन तीन लोगों को ऑक्सीजन दी जा रही है. महिला ने बताया कि अब कहां जाएं यह समझ नहीं आ रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story