भारत
शिक्षा विभाग के शाला दर्पण पोर्टल पर केवल 33 जिले ही दर्शाए गए
Shantanu Roy
17 March 2024 3:43 PM IST

x
सिरोही। सिरोही प्रदेश में 50 जिले बनाए लम्बा समय हो गया है। उनमें जिला कलक्टर व एसपी के पद भी स्वीकृत कर पदस्थापन किया जा चुका है, लेकिन शिक्षा विभाग के शाला दर्पण पोर्टल पर अब तक 33 जिलों के आधार पर सूचना अपलोड की जा रही है। कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर की ओर से 11 मार्च को प्रदेश के जिलों की शिक्षा व भौतिक संसाधनों को लेकर जो रैंकिंग जारी की गई है, वह भी 33 जिलों की ही जारी की गई है। उसमें बताया गया कि शाला दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के तहत ही यह रैंकिंग बनाई गई है। जो यह बताने के लिए काफी है कि पोर्टल पर अभी 33 जिले ही है। विद्यालयों व जिलों की यह रैंकिंग कई बिन्दुओं के आधार पर तय की गई है। इनमें से पाली जिला कई बिन्दुओं में पिछड़ा हुआ है। इसका बड़ा कारण यह है कि शाला दर्पण पोर्टल को संस्था प्रधानों और अधिकारियों की ओर से समय पर अपडेट नहीं किया जाता है। यदि 50 जिलों के आधार पर रैंकिंग तय करना शुरू किया जाए तो पाली के साथ अन्य जिलों की रैंकिंग में भी सुधार आ सकता है। अभी जारी रैंकिंग 33 जिलों की है। इसमें वे शहर व गांव भी शामिल है, जो अब वर्तमान जिले में नहीं है। उन स्कूलों की सूचना अपडेट नहीं होने से रैंकिंग प्रभावित हो रही है।
Next Story





