भारत

2 पुलिस वाले ही गिरफ्तार हुए, जांच के नाम पर किया ये सब...

jantaserishta.com
25 Dec 2022 4:13 PM IST
2 पुलिस वाले ही गिरफ्तार हुए, जांच के नाम पर किया ये सब...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

50 लाख रुपये के सोने के लूट मामले में पुलिस के दो हेड कांस्टेबल गिरफ्तार किए गए हैं.
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर जांच के नाम पर 50 लाख रुपये के सोने के लूट मामले में दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबल गिरफ्तार किए गए हैं. ये दोनों आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के स्पेशल ऑपरेशन स्क्वाड में तैनात थे. आरोप है कि इन्होंने मस्कट और कतर से आए कुछ लोगों को रोका और जांच के नाम पर पूरा सोना छीन लिया. बताया जा रहा है कि विदेश से आए लोग अपने मालिक के लिए सोना लेकर आए थे.
आरोप है कि एयरपोर्ट पर पहुंचते ही दोनों हेड कांस्टबलों ने जांच के नाम पर ये सोना उनसे छीन लिया. जिसकी शिकायत पीड़ितों द्वारा पुलिस के आला अधिकारियों से की गई. जांच के बाद दोनों आरोपी सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल ये भी बात सामने आ रही है कि ये सोना तस्करी करके भारत लाया जा रहा था. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी कर दिया गया है.
बता दें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर है. आए दिन तस्करों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है. हाल ही में 18 दिसंबर को एयरपोर्ट पर गिनी देश की महिला यात्री पकड़ी गई थी. सूचना मिलने पर कस्टम अधिकारियों ने महिला को रोका और उससे पूछताछ की. इस दौरान अफसरों को कुछ संदेह हुआ. महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया तो पता चला कि उसके शरीर में कोकीन भरे 82 कैप्सूल हैं. इसके बाद मेडिकल प्रक्रिया के तहत डॉक्टरों की देखरेख में उसके शरीर से कैप्सूल निकाले गए. अधिकारियों का कहना है कि इन कैप्सूलों की कीमत 15.36 करोड़ रुपए है. महिला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story