
x
करोड़ों रुपये के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले में फंंसी हैं.
गुवाहाटी: असम की अभिनेत्री सूमी बोरा पर पुलिस ने जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाया है। वह करोड़ों रुपये के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले में फंंसी हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, "बोरा अपने आत्मसमर्पण के बाद से जांच टीम के साथ सहयोग नहीं कर रही हैं। वह पूछताछ के दौरान या तो रो रही हैं या अन्य तरीकों से सवालों से बच रही हैं। अभिनेत्री ने कई बार शिकायत की कि वह अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं। हालांकि, मेडिकल जांच के दौरान उन्हें फिट घोषित किया गया।"
सुमी बोरा की पांच दिन की पुलिस हिरासत मंगलवार को खत्म हो रही है, इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अगले सात दिनों के लिए उनकी हिरासत की मांग करेगी। इस बीच, पुलिस को अभिनेत्री के पति तारिक बोरा और उसके भाई अमलान बोरा से पूछताछ के दौरान कुछ जानकारी मिली हैं। इन दोनों को स्थानीय पुलिस ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था।
एक अधिकारी के मुताबिक, "तारिक और अमलान ने जांच दल को दो पुलिसकर्मियों शोभनज्योति कुर्मी और चंदन नाथ के बारे में जानकारी दी। इन पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर घोटाला सामने आने के बाद सुमी बोरा और उसके पति को भागने में मदद की थी। कुर्मी और नाथ ने इस ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले के कुछ सबूत नष्ट करने में भी उनकी मदद की थी।" पुलिस ने शोभनज्योति कुर्मी और चंदन नाथ के खिलाफ चार मामले दर्ज कर उनसे पूछताछ की है। तारिक बोरा की पुलिस हिरासत भी मंगलवार को समाप्त हो रही है और उसे भी अदालत में पेश किया जाएगा।
बता दें कि असम में 2,200 करोड़ रुपये के घोटाले का भंडाफोड़ तब हुआ जब इस धोखाधड़ी के सरगना बिशाल फुकन को पुलिस ने उसके डिब्रूगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार किया। फुकन की गिरफ्तारी के बाद सुमी बोरा पुलिस की नजर में आ गईं। पुलिस ने दावा किया है कि बिशाल फुकन ने असमिया फ़िल्म इंडस्ट्री में बोरा के नेटवर्क का इस्तेमाल करके ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए क्लाइंट्स को ज्यादा रिटर्न देने के बहाने से अपने जाल में फंसाया। फुकन की गिरफ्तारी के बाद से ही अभिनेत्री सूमी बोरा और उनके पति फरार चल रहे थे। जिसके बाद पिछले सप्ताह उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





