भारत

ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, हजारों रुपयों में ऐसे होता था लड़की का सौदा

jantaserishta.com
13 Oct 2021 5:41 PM IST
ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, हजारों रुपयों में ऐसे होता था लड़की का सौदा
x
एक शख्‍स को अरेस्‍ट किया है.

नोएडा: यूपी के नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन देह व्‍यापार चला रहे एक शख्‍स को अरेस्‍ट किया है. वह ऑनलाइन प्‍लेटफार्म पर एक लड़की का सौदा 5 हजार से 10 हजार रुपए में करता था. ऑनलाइन देह व्यापार का अड्डा चलाने वाला यह शख्‍स सलमान लग्‍जरी कार से चलता था. पुलिस ने उसके चंगुल से 4 लड़कियों को छुड़ाया है.

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के थाना सेक्टर 24 पुलिस और गौतम बुद्ध नगर की मानव तस्करी पर नजर रखने वाली टीम ने ऑनलाइन देह व्यापार का अड्डा चलाने वाले एक व्यक्ति और चार लड़कियों को हिरासत में लिया है.
पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग गौतम बुद्ध नगर में ऑनलाइन देह व्यापार का अड्डा चला रहे हैं. उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर मानव तस्करी निगरानी टीम के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह और थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सेक्टर 52 के पास से आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया।
एसीपी (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि इसके पास से देह व्यापार में संलिप्त चार लड़कियों का भी पता चला है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार सलमान ने पुलिस को बताया कि देह व्यापार के लिए वह ऑनलाइन बुकिंग करता है और लड़कियों को ग्राहकों के साथ भेजता है.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वह एक लड़की का सौदा पांच से 10 हजार रुपए में करता था. उसके पास से मोबाइल फोन और एक लग्जरी कार बरामद हुई है. एसीपी शुक्ला ने बताया कि छुड़ाई गई चार लड़कियों को नारी निकेतन भेजा जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story