भारत

असम की लड़की से ऑनलाइन हुआ प्यार, पहले शादी की और अब दे रहा इलेक्ट्रिक शॉक

jantaserishta.com
12 April 2022 9:08 PM IST
असम की लड़की से ऑनलाइन हुआ प्यार, पहले शादी की और अब दे रहा इलेक्ट्रिक शॉक
x
पढ़े पूरी खबर

सुपौलः त्रिवेणीगंज थाने में सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया. एक महिला अपनी चार साल की बेटी के साथ थाने पहुंची और उसने बताया कि उसका पति दो महीने से उसकी इच्छा के विरूद्ध शारीरिक संबंध बना रहा है. वहीं कई अन्य आरोपों को लेकर थाने में उसने आवेदन दिया. पुलिस ने आरोपी पति को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन पूरा मामला जानकर आप भी चौंक जाएंगे.

असम की 27 वर्षीय महिला ने कहा कि वह तलाकशुदा है और दो महीने पहले महिला ने बताया कि वह शादी वाले एक ऑनलाइन वेबसाइट से सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के प्रिंस राज आर्या नाम के युवक से बातचीत हुई थी. इसके बाद उसने प्रेमजाल में फंसाकर उसे त्रिवेणीगंज लेकर चला आया. घर लाने के क्रम में सिलीगुड़ी में जबरदस्ती उसने एक मंदिर में शादी भी कर ली. इसके बाद शारीरिक संबंध का वीडियो बनाकर उसे फोन और लैपटॉप में रखता था. बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था.
पीड़िता ने बताया है कि आरोपी युवक उसे बहलाकर उसके खाते में रखे छह लाख रुपये के चेक पर जबरन साइन करवा लिया. जब पैसे खत्म हो गए तब उसके और उसकी बेटी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर गया. पीड़िता ने बताया कि उसकी चार वर्षीय बेटी का हाथ पैर बांधकर इलेक्ट्रिक शॉक देता है. कभी कभी सुनसान जगह पर ले जाकर डराता धमकाता भी था.
पीड़िता ने बताया कि प्रिंस राज का भी एक बच्चा है. उसकी पत्नी उसे पूर्व में छोड़कर चली गई है. युवक के घरवालों को जब इसके बारे में उसने बताया तो घर वाले भी प्रताड़ित करने लगे. उसे भाग जाने की बात कहने लगे.
इस मामले को लेकर त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता द्वारा दिए गए फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया है. आरोपी युवक प्रिंस राज आर्या को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story