भारत
ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, चार युवक गिरफ्तार
jantaserishta.com
30 May 2025 1:24 PM IST

x
बड़ी कार्रवाई.
सीकर: राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैचों पर चल रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से सट्टेबाजी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से सट्टेबाजी के अवैध नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है।
खाटूश्यामजी थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दांतारामगढ़ रोड पर श्रीधाम धर्मशाला के पास रुक्मणी पैलेस होटल में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टेबाजी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की और होटल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चार युवक- अनिस कुमार सैनी (सिंघाना), मनोज जाट (कंवरपुरा, खंडेला), देवीलाल जाट (गोविंदपुरा), और विवेक शर्मा (लोहा गढ़, भरतपुर)- को आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
पुलिस ने मौके से सट्टेबाजी में इस्तेमाल होने वाले दो लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन, एक विद्युत बोर्ड, दो लैपटॉप चार्जर और एक मोबाइल चार्जर बरामद किए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये युवक एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर में फैले सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े थे। इस रैकेट के तहत लाखों-करोड़ों रुपये का सट्टा लगाया जा रहा था। आरोपियों ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए विशेष उपकरणों और इंटरनेट का इस्तेमाल किया था, जिससे वे देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय सट्टेबाजों के साथ जुड़े हुए थे।
पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में सट्टेबाजी नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनके कार्यप्रणाली की जानकारी जुटाई जा रही है। थानाधिकारी ने बताया कि यह रैकेट काफी समय से सक्रिय था और इसकी जड़ें कई शहरों तक फैली हो सकती हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड और अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





