भारत

ऑनलाइन गेम ने खत्म किया जिंदगी का खेल...लत के चलते युवक ने लगाई फांसी

jantaserishta.com
4 April 2022 1:01 PM IST
ऑनलाइन गेम ने खत्म किया जिंदगी का खेल...लत के चलते युवक ने लगाई फांसी
x
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में ऑनलाइन गेम की लत के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र का है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जांच अधिकारी वसंतराव के मुताबिक, मोहम्मद मिर्जान नाम के युवक का शव उसके घर पर फंदे से लटका हुआ मिला था.

परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि मिर्जान को ऑनलाइन गेम खेलने का शौक था और इसी शौक ने उसकी जान ले ली. मिर्जान काफी देर तक ऑनलाइन गेम खेलता था और उसका ज्यादातर समय इसी में गुजरता था. रविवार के दिन जब सब घर में नीचे की मंजिल पर थे तब मिर्जान ने चौथे फ्लोर पर बने कमरे में जाकर फांसी लगा ली. परिजन युवक का शव फंदे से उतारकर अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी.
ऑनलाइन गेमिंग में अपने बेटे को गंवाने के बाद अब मृतक के परिजनों ने सभी अभिभावकों से गुहार लगाई है कि अपने बच्चों को ऑनलाइन गेम से दूर रखें ताकि उनका हंसता खेलता जीवन इस इसकी लालसा में खराब ना हो जाए. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. परिवार के लोगों का बयान लेने के साथ ही मृतक का फोन पुलिस ने जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story