भारत

IAS अफसर के साथ हुआ ऑनलाइन ठगी, बदमाशों ने ठग लिए 34 हजार रूपए

jantaserishta.com
28 Aug 2021 6:23 AM IST
IAS अफसर के साथ हुआ ऑनलाइन ठगी, बदमाशों ने ठग लिए 34 हजार रूपए
x
पढ़े पूरी खबर

आनलाइन शराब खरीदने की कोशिश में एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के एक अधिकारी से कथित तौर पर एक ठग ने 34 हजार रुपए ठग लिए. पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को शिकायत के हवाले से बताया कि भोपाल में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ (35) को 11 जुलाई को इंटरनेट पर शराब की दुकान खोजने के दौरान एक व्हाट्सएप नंबर मिला.

उन्होंने बताया कि जांगिड़ ने उस नंबर पर संपर्क किया तो इसके बाद उन्हें एक फोन आया और कॉल करने वाले ने कहा कि वह शराब की दुकान का कर्मचारी है और जो शराब वह खरीदना चाहते हैं उसके लिए यूपीआई माध्यम से 17,000 रुपये का भुगतान करना होगा.
उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारी ने पैसे ट्रांसफर कर दिए लेकिन फोन करने वाले ने कहा कि उसे कोई भुगतान नहीं मिला. फिर फोन करने वाले ने अधिकारी से भुगतान के लिए यूपीआई क्यूआर कोड मांगा और उनके खाते से 17 हजार रुपए और निकाल लिए. इसके बाद भी आरोपी ने कहा कि उसे पैसे नहीं मिले. इसके बाद जांगिड़ को एहसास हुआ कि यह एक धोखाधड़ी है.
गिरफ्तार किया गया आरोपी
पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपराध शाखा में शिकायत दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी का पता लगा लिया गया और उसे इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस इस सिलसिले में दो और लोगों की तलाश कर रही है जिनके लिए गिरफ्तार व्यक्ति कथित तौर पर काम करता था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story