भारत

मंत्री के नाम पर ऑनलाइन फ्रॉड का खेल, मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
21 April 2022 1:10 PM IST
मंत्री के नाम पर ऑनलाइन फ्रॉड का खेल, मच गया हड़कंप
x

नई दिल्ली: त्रिपुरा के सूचना मंत्री सुशांत चौधरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उनके नाम से धोखाधड़ी हो रही है. उनके नाम पर दूसरे लोगों से आर्थिक मदद की मांग की जा रही है और इसके लिए उन्होंने पुलिस से संपर्क किया है.

पुलिस ने बताया कि सूचना मंत्री सुशांत चौधरी की शिकायत पर अज्ञात जालसाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जिसमें बताया गया है कि सुशांत चौधरी के नाम पर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर दूसरे लोगों से रुपये मांगे जा रहे हैं. बुधवार को सोशल मीडिया पर जालसाजी के लिए रुपये की मांग करते हुए स्क्रीनशॉट्स भी वायरल हो गए.
सूचना मंत्री ने बताया कि जब मुझे इसके बारे में जानकारी हुई, तो मैंने वेस्ट जिले के एसपी को बताया और इस मामले में जांच करने के लिए कहा. चौधरी ने कहा कि ऐसा लगता है कि जिसने भी फर्जी स्क्रीनशॉट अपने नाम से पोस्ट किए थे, वह केरल का ही है.
मंत्री ने बताया कि पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सुशांत चौधरी ने आरोप लगाया कि दूसरे लोगों से रुपये मांगने का उद्देश्य सार्वजनिक रूप से मेरी छवि को बदनााम करना है. पुलिस को जालसाज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story