भारत

ऑनलाइन फ्रॉड! 25 हजार का झटका, महिला को ऐसे फंसाया गया

jantaserishta.com
27 Aug 2022 11:15 AM IST
ऑनलाइन फ्रॉड! 25 हजार का झटका, महिला को ऐसे फंसाया गया
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने अपने बेटे की शादी के लिए ऑनलाइन होटल की बुकिंग कर दी। होटल वाले ने कहा कि अगर आप होटल बुक करना चाहते हैं तो आपको कुछ पैसा एडवांस देना होगा। महिला ने 25 हजार रुपये एडवांस जमा कर दिए लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें पता चला कि उनके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है। आनंदपुरम, शाहगंज निवासी ऋचा अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गूगल पर होटल का नंबर सर्च करके फोन किया था।

सामने से एक शख्स ने फोन उठाया और कहा कि अगर आप होटल बुक करना चाहती हैं तो आपको कुछ पैसा एडवांस में देना होगा। उस शख्स ने अकाउंट की जानकारी महिला को दी और फिर महिला ने दो बार में पैसे भेजे। पहली बार में 10,000 रुपये तो दूसरी बार 15,236 रुपये जमा कराए।
महिला के मुताबिक होटल बुक करने के बाद जब वो होटल देखने पहुंची तो होटल स्टॉफ ने बताया कि उनकी कोई बुकिंग हुई ही नहीं है। महिला ने मोबाइल नंबर बताया लेकिन होटल स्टॉफ ने कहा कि ये उनके होटल के किसी स्टॉफ का नंबर नहीं है और ना ही इस नाम का शख्स होटल का कर्मचारी है। महिला ने बताया भी कि उन्हें नंबर होटल की वेबसाइट से ही मिला है लेकिन होटल मैनेजमेंट के मुताबिक उनका ये नंबर नहीं है। महिला को समझ आ गया कि उनके साथ साइबर क्राइम हुआ है। उन्होंने तुरंत शाहगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद से इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story