भारत

बस पलटने से एक महिला की मौत, 30 से ज्यादा यात्री घायल

jantaserishta.com
31 Oct 2025 11:34 AM IST
बस पलटने से एक महिला की मौत, 30 से ज्यादा यात्री घायल
x
सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक बस हादसा हुआ है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल, सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, बड़वानी जिले के घाट क्षेत्र में खेतिया-पाटी रोड पर यह हादसा हुआ। बस इंदौर से ओंकारेश्वर होते हुए बड़वानी के रास्ते महाराष्ट्र के प्रकाशा की ओर जा रही थी। बस में लगभग 45 यात्री सवार थे, जो नर्मदा परिक्रमा के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि घाट क्षेत्र में अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुट गई, जिन्होंने बस सवार यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। दो यात्री बस में दब गए, जिन्हें क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
बस हादसे की सूचना मिलने के बाद खेतिया, पानसेमल और पाटी थाना पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बचाव अभियान चलाया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस में बैठाया और अस्पताल के लिए भेजा।
30 से अधिक लोगों के घायल होने की स्थिति में प्रशासन ने आसपास के अस्पताल में इमरजेंसी अलर्ट भेजा। घायलों में कई महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल बताए जा रहे हैं। अभी मृतक और घायलों की पहचान सामने नहीं आई है। हादसे के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story