भारत

एक पत्नी, दो पति और बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा! वीडियो हुआ वायरल

jantaserishta.com
8 Feb 2026 5:19 PM IST
एक पत्नी, दो पति और बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा! वीडियो हुआ वायरल
x
पढ़ें पूरी खबर.
बिजनौर: बिजनौर शहर के बीचोंबीच नगर पालिका चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला को लेकर दो युवकों के बीच सड़क पर जबरदस्त मारपीट शुरू हो गई. लात-घूंसों और बेल्ट से हुई इस लड़ाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्थानीय लोग इस घटना को एक पत्नी-दो पति वाले अजीबोगरीब विवाद के तौर पर देख रहे हैं.
घटना शुक्रवार शाम की है. एक महिला एक युवक के साथ बाइक पर चौक के पास पहुंची थी. तभी पीछे से दूसरी बाइक पर आए दो युवकों में से एक ने महिला को अपनी पत्नी बताते हुए आपत्ति जताई. उसने महिला के साथ मौजूद युवक से सवाल किया कि वह उसके साथ क्यों घूम रही है. इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, फिर गाली-गलौज और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया.
वीडियो में दिख रहा है कि दोनों युवक एक-दूसरे पर टूट पड़े. किसी ने बेल्ट निकाल ली तो किसी ने मुक्कों और लातों से हमला किया. सड़क पर गुजर रहे लोग रुक गए, भीड़ जमा हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों काफी देर तक भिड़े रहे.
मामले को और उलझाने वाली बात महिला का बयान बताया जा रहा है. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, एक युवक महिला को अपनी पत्नी बता रहा था और कह रहा था कि दोनों के बीच विवाद चल रहा है, लेकिन अभी तलाक नहीं हुआ. वहीं महिला ने जिस युवक के साथ वह आई थी, उसे भी अपना पति बताया. यही दावा सुनकर आसपास खड़े लोग भी हैरान रह गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को सड़क पर गिराकर मारने लगे. किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. घटना के बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा, फिर स्थानीय लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ. मारपीट में शामिल युवक वहां से चले गए. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story