भारत

महिला पत्रकार का पीछा कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला हुआ गिरफ्तार, गाड़ी भी बरामद

jantaserishta.com
16 Dec 2022 8:32 AM IST
महिला पत्रकार का पीछा कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला हुआ गिरफ्तार, गाड़ी भी बरामद
x
जानें पूरा मामला।
नोएडा (आईएएनएस)| थाना फेस-1 नोएडा पुलिस ने एक महिला पत्रकार का पीछा कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक गाड़ी भी बरामद की है।
थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा वादियां/पीड़िता का पीछा कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की घटना का शीघ्र अनावरण करते हुये 1 अभियुक्त अनुराग पुत्र अमरेन्द्र सिंह निवासी पृथ्वीखेड़ा, थाना बारा, जिला उन्नाव वर्तमान पता एफ-62, सेक्टर-12, नोएडा, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के शिवानी फर्नीचर चौराहा सेक्टर-10 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त द्वारा वादियां/पीड़िता का पीछा कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के सम्बन्ध में वादिया/पीड़िता की तहरीर पर थाना फेस-1 पर मुकदमा दर्ज करवाया गया था।
पीड़िता ने 14 दिसंबर को मामला पंजीकृत कराया था। जिसका शीघ्र अनावरण करते हुए गठित टीम द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को गाड़ी सल्टोस रजि. नं. यूपी 16 डीएल 2335 के गिरफ्तार किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story