
x
फाइल फोटो
श्रीनगर (आईएएनएस)| दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पदगामपुरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने एक आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मारे गए आतंकवादी का शव अभी बरामद नहीं हुआ है, मुठभेड़ जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई।
सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने जवाब दिया।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की कई घटनाएं हुई हैं। इसमें कुछ आतंकवादियों का सफाया किया गया है।
Tagsपुलवामा मुठभेड़पुलवामापुलवामा न्यूज़आतंकीआतंकी ढेरpulwama encounterpulwamapulwama newsterroristterrorist pile up
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





