भारत

एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

Nilmani Pal
1 April 2022 7:34 AM IST
एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी
x

जम्मू-कश्मीर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां के तुर्कुवांगम गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी के मारे जाने की खबर है. जम्मू कश्मीर पुलिस ने ये जानकारी दी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट पर गांव की घेराबंदी की थी. सुरक्षा बलों ने संदिग्ध इलाके में तलाशी तेज की तो आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

गौरतलब है कि इससे पहले श्रीनगर में मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली थी. श्रीनगर के रैनावारी इलाके में देर रात मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया था. मारे गए आतंकियों के पास से पुलिस को हथियार, गोला-बारूद समेत अन्य आपत्तिजनक सामान मिला था.


Next Story