भारत

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा- एक आतंकी गिरफ्तार, 5 किलो IED बरामद, देखें वीडियो

jantaserishta.com
27 Jun 2021 8:14 AM IST
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा- एक आतंकी गिरफ्तार, 5 किलो IED बरामद, देखें वीडियो
x

जम्मू:- जम्मू एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया में देर रात धमाके की आवाज सुनाई दी जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल है। बम डिस्पोजल स्क्वॉड और फरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब दो बजे की है। बताया जा रहा है धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी थी।

एयरफोर्स, आर्मी, पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे
आपको बता दें कि इंडियन एयरफोर्स का स्टेशन हेडक्वार्टर और इसके साथ ही जम्मू का मेन एयरपोर्ट भी इसी परिसर में आता है। देर रात हुए धमाके के बाद से वहां और आसपास के इलाकों में अफरातफरी का मौहाल है। फिलहाल घटना स्थल पर एयरफोर्स, आर्मी और जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं।
जम्मू से एक आतंकी गिरफ्तार
इस बीच जम्मू में त्रिकुटा नगर थाने में वेव मॉल के पास एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आतंकी का नाम नदीम बताया जा रहा है जिसकी उम्र बीस साल है। पुलिस के मुताबिक, आतंकी के पास से 5 किलो IED बरामद की गई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस आतंकी का जम्मू एयरपोर्ट वाली घटना से कोई संबंध है या नहीं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story